केदार कश्यप की माताजी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट सहयोगी एवं वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती मनकी देवी कश्यप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि मनकी देवी कश्यप के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

परिवार के प्रति संवेदना

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में ईश्वर श्री केदार कश्यप एवं समस्त शोकाकुल परिवार को धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान करें। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

शोक की लहर

मनकी देवी कश्यप के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों और संगठनों द्वारा भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।