ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

विप्र समाज ने सदैव ही सनातनियों को दिखाई धर्म की राह : बृजमोहन

रायपुर । पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को सरयूपारिण ब्राह्मण सभा भवन में 10 लाख की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं नवनिर्मित कक्ष व नई सज्जित रंगमंच का लोकार्पण किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी शाल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल ने सभा भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रुपए प्रदान करने की भी घोषणा की।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से विप्र समाज को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि सरयूपारिण ब्राह्मण समाज संगठित होकर समाज कार्य को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि विप्र समाज का आशीर्वाद हमेशा से मेरे साथ रहा है। 35 सालों से मैं विधायक हूं, जिसमें विप्र समाज का अहम योगदान है।

बृजमोहन ने कहा कि प्रत्येक समाज को अपने समाज के कमजोर वर्ग की चिंता जरूर करनी चाहिए, तभी समाज का महत्व है। विप्र समाज में भी निर्धन व कमजोर तबके हैं जो समाज से संकोच वश दूरी बनाकर चलते हैं। ऐसे में समाज का यह फर्ज बनता है कि उनका हाथ थाम कर अपने साथ आगे बढ़ाने की कोशिश करें। बृजमोहन ने कहा कि कोई भी समाज जिस दिन से गरीब की बेटी का ब्याह, उसकी बीमारी का इलाज और बच्चे की पढ़ाई में सहयोग करेगा उस दिन संगठन की सार्थकता सिद्ध होगी

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बृजमोहन ने कहा कि देश में बदलाव का दौर चल रहा है। सनातन धर्म की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। अयोध्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले हम नारा लगाया करते थे रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। देखिए हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे आंखों के सामने आज प्रभुराम का भव्य मंदिर बन रहा है। उन्होंने महाकाल मंदिर उज्जैन, काशी विश्वनाथ और द्वारिकाधीश का उल्लेख करते हुए कहा कि आज हमारे तीर्थों की भव्यता और दिव्यता देखते ही बनती है। सनातनियों के सपने अब सच होते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विप्र समाज सदैव ही सनातनियों को धर्म की राह पर लेकर बढ़ा है

इस अवसर पर सरयूपारिण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ.सुरेश शुक्ला, प्रेमशंकर तिवारी, दयाशंकर तिवारी,शुभम दुबे, सुरेंद्र तिवारी, नवीन दुबे, राजेश शर्मा, शैलेश शर्मा, सीमा पांडे, किरण तिवारी, अर्पणा तिवारी, ममता शर्मा, सुषमा शुक्ला आदि उपस्थित थे।

 

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!