Advertisement

छत्तीसगढ़ की पहली हिंदी ग्लोबल वेब सीरीज़ “मनुष्य” का राजनांदगांव में सामूहिक प्रदर्शन, IFFI गोवा में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

छत्तीसगढ़ की पहली हिंदी ग्लोबल वेब सीरीज़ “मनुष्य” का सामूहिक प्रदर्शन

राजनांदगांव |छत्तीसगढ़ की पहली हिंदी ग्लोबल वेब सीरीज़ “मनुष्य” का सामूहिक प्रदर्शन गुरुवार संध्या राजनांदगांव में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह ने नगरवासियों के साथ वेब सीरीज़ का आनंद लिया।

डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह वेब सीरीज़ त्रिपुरसुंदरी चलचित्रम् प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव द्वारा निर्मित है। खास बात यह है कि “मनुष्य” पूरी तरह छत्तीसगढ़ की टीम, स्थानीय लोकेशन्स और हिंदी भाषा में तैयार की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि यह वेब सीरीज़ छत्तीसगढ़ की रचनात्मक क्षमता और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच तक ले जाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

IFFI गोवा में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

वेब सीरीज़ “मनुष्य” का बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड प्रीमियर प्रतिष्ठित IFFI गोवा फिल्म फेस्टिवल में होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

डॉ. रमन सिंह ने निर्माता, निर्देशक समेत पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47