Advertisement

सुकमा में किसानों का चक्का जाम, धान खरीदी सीमा बढ़ाने की मांग पर भूपेश बघेल का भाजपा सरकार पर हमला

सुकमा।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने सुकमा जिले में किसानों के प्रदर्शन को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। किसानों द्वारा नेशनल हाईवे पर किए गए चक्का जाम को लेकर उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताया।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि सुकमा जिले के किसान अपनी जायज़ मांगों को लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर हुए हैं। किसानों की मांग है कि एक दिन में 600 क्विंटल धान खरीदी के लक्ष्य को बढ़ाकर 1200 क्विंटल किया जाए, ताकि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना धान बेच सकें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था के चलते किसानों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी की मौजूदा सीमा किसानों के हित में नहीं है और इसे तुरंत बढ़ाया जाना चाहिए।

भूपेश बघेल ने सरकार से अपील की कि वह किसानों के आंदोलन को गंभीरता से ले और तुरंत संज्ञान में लेकर किसानों की मांग स्वीकार करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों की समस्याओं की अनदेखी की गई तो असंतोष और बढ़ेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47