Advertisement

महान साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर CM विष्णुदेव साय का शोक, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई का ऐलान

रायपुर।छत्तीसगढ़ के महान साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि ‘नौकर की कमीज’, ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ जैसी कालजयी कृतियों के माध्यम से विनोद कुमार शुक्ल ने साधारण जीवन को असाधारण गरिमा प्रदान की। वे छत्तीसगढ़ के गौरव के रूप में सदैव प्रदेशवासियों के हृदय में जीवित रहेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सीएम साय ने कहा कि संवेदनाओं से परिपूर्ण उनकी रचनाएँ आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने दिवंगत साहित्यकार के परिजनों, पाठकों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि छत्तीसगढ़ सरकार विनोद कुमार शुक्ल के अतुलनीय साहित्यिक योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें सम्पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देगी।
उन्होंने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल ने छत्तीसगढ़ का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है, जिसे प्रदेश हमेशा स्मरण रखेगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत साहित्यकार को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा—

“ॐ शान्ति। नमन।”


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47