Advertisement

छत्तीसगढ़ स्किल टेक कार्यक्रम में 13 हजार करोड़ से अधिक के MoU, 12 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार: CM विष्णुदेव साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उद्योग विभाग एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छत्तीसगढ़ स्किल टेक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राज्य के औद्योगिक और कौशल विकास को नई दिशा देने वाले महत्वपूर्ण निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के साथ 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों के एम.ओ.यू. (MoU) संपन्न हुए हैं। इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश के 12 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य युवाओं को कौशल-आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उद्योगों से सीधे जोड़ना है, ताकि राज्य में रोजगार सृजन के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी गति मिल सके।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित अनेक उद्योगपति, उद्यमी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योग-अनुकूल नीतियों और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से निवेशकों को हर संभव सहयोग दे रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि स्किल टेक जैसे कार्यक्रम छत्तीसगढ़ को कौशल विकास और औद्योगिक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47