Advertisement

सुशासन दिवस पर रायपुर को ₹187 करोड़ की सौगात, सीएम विष्णुदेव साय ने 23 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

सुशासन दिवस पर रायपुर को ₹187 करोड़ की सौगात, 23 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन: सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के चहुँमुखी विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। मुख्यमंत्री आज सुशासन दिवस के पावन अवसर पर रायपुर नगर निगम में आयोजित अटल शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहर के समग्र विकास के लिए जनहित में ₹187 करोड़ से अधिक की लागत वाले 23 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं रायपुर की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ नागरिक सुविधाओं को नई गति देंगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना की महिला हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं चेक का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

इस गरिमामय अवसर पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन और विचारों पर आधारित कॉफी टेबल बुक “अटल पथ पर छत्तीसगढ़” का भी विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी के विचार आज भी सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47