Advertisement

अयोध्या में प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव: 31 दिसंबर को राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन, अनूप जलोटा व सुरेश वाडेकर की प्रस्तुतियां

अयोध्या।श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ को भव्य रूप से प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह आयोजन 27 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भारतीय पंचांग के अनुसार इस वर्ष पौष शुक्ल द्वादशी 31 दिसंबर 2025 को पड़ रही है, इसलिए इसी दिन प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी, लेकिन सनातन परंपरा के अनुसार पर्व पंचांग तिथि से ही मनाए जाते हैं।

31 दिसंबर को राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। वे 31 दिसंबर को लगभग 11 बजे राम मंदिर परिसर में दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे अंगद टीला पर उनका संबोधन होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।
इसी दिन सायंकाल 6 से 8 बजे तक अंगद टीला परिसर में कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्रीय कवि भगवान श्रीराम का गुणगान और वंदे मातरम् का गायन करेंगे। देश के ख्यातिप्राप्त गायक एवं वादक भी इसमें भाग लेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

27 दिसंबर से धार्मिक अनुष्ठान

27 दिसंबर से 1 जनवरी तक प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
29 दिसंबर से दोपहर 2 से 5 बजे तक रामदिनेशाचार्य द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा।
29 और 30 दिसंबर को सायंकाल 5:30 से 7 बजे तक छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के युवाओं द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला

  • 31 दिसंबर: वाराणसी से अंशिका सिंह की प्रस्तुति
  • 1 जनवरी: भजन सम्राट अनूप जलोटा द्वारा रामकथा पर आधारित नृत्य नाटिका, साथ ही फिरोजाबाद का मयूरी डांस ग्रुप और गायिका तृप्ति शाक्य की प्रस्तुति (शाम 6 से 9 बजे)
  • 2 जनवरी: प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर, संजोली पांडेय द्वारा भगवान श्रीराम की शक्ति पूजा तथा शालिनी चतुर्वेदी की सांस्कृतिक प्रस्तुति (शाम 6 से 9 बजे)

ट्रस्ट ने बताया कि सभी कार्यक्रम अंगद टीला परिसर में होंगे और आम श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47