Advertisement

Anti Terrorism Conference 2025: अमित शाह ने कहा— आतंक के खात्मे के लिए राज्यों में साझा ATS ढांचा जरूरी

एंटी-टेररिज्म कॉन्फ्रेंस 2025: अमित शाह बोले— आतंक के खिलाफ ‘टीम इंडिया’ अप्रोच जरूरी

नई दिल्ली।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नई दिल्ली में एंटी-टेररिज्म कॉन्फ्रेंस 2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आतंक के प्रति शून्य सहनशीलता” के विजन के तहत आयोजित ये सम्मेलन देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भविष्य की रणनीति पर पहले से सोचने की आवश्यकता है। आज के दौर में तकनीक आधारित उन्नत विश्लेषण (Advanced Analysis) हमारी सुरक्षा एजेंसियों का मजबूत साथी बन चुका है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने टीम इंडिया अप्रोच को और मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सभी राज्यों में एक समान ATS (Anti-Terrorism Squad) संरचना विकसित करना समय की मांग है, ताकि देश के हर क्षेत्र से आतंक का सफाया किया जा सके।

इस अवसर पर गृह मंत्री ने NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) द्वारा अपडेट किए गए क्राइम मैनुअल का विमोचन किया। साथ ही उन्होंने हथियारों का ई-डेटाबेस और संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़ा डेटाबेस भी लॉन्च किया, जिससे अपराध और आतंक से निपटने में एजेंसियों को बड़ी मदद मिलेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47