Advertisement

Atal Smriti Varsh: रायपुर में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर भाजपा ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

अटल स्मृति वर्ष: अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर रायपुर में जरूरतमंदों को कंबल वितरण

रायपुर।भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती को “अटल स्मृति वर्ष” के रूप में मनाते हुए भाजपा द्वारा सामाजिक सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की ओर से शिव नगर बस्ती, बजरंग नगर (रायपुर) में निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के सेवा, समर्पण और अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, तथा भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित रहा। भाजपा उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के कार्य लगातार करती रहेगी।

कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47