Advertisement

Shakti Diwas Rajnandgaon: गोडलवाही में सीएम विष्णु देव साय की मौजूदगी, विकास कार्यों का भूमिपूजन व हितग्राहियों को चेक वितरण

शक्ति दिवस पर राजनांदगांव के गोडलवाही में सीएम विष्णु देव साय शामिल, विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

राजनांदगांव।राजनांदगांव जिले के गोडलवाही में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज द्वारा शक्ति दिवस के पावन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृत राशि के चेक वितरित किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उन्होंने जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्रीय विकास को गति देने वाली कई घोषणाएं भी कीं।

इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेंद्र महला, पंचायत प्रकोष्ठ सह संयोजक गीता घासी साहू, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेश चंद्रवशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47