Advertisement

Jagdalpur Road Development: किरण देव ने किया चांदनी चौक–हनुमान मंदिर व कोर्ट–हाता ग्राउंड सड़क कार्यों का भूमिपूजन

जगदलपुर को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा: प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया रोड चौड़ीकरण कार्यों का भूमिपूजन

जगदलपुर।बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में शहरी अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आज चांदनी चौक से हनुमान मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा कोर्ट से हाता ग्राउंड मार्ग के चौड़ीकरण व उन्नयन कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आम नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। ये सड़क परियोजनाएं जगदलपुर के विकास को नई गति देंगी और आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी, महापौर संजय पांडेय, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्यों की शुरुआत का स्वागत करते हुए इसे शहर के विकास के लिए जरूरी पहल बताया।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47