Advertisement

अंबिकापुर में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक अब हर सोमवार, सुबह 10:30 बजे होगी आयोजित

अंबिकापुर, 28 दिसंबर 2025/जिले में प्रशासनिक कार्यों की नियमित समीक्षा और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से आयोजित होने वाली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दिन में बदलाव किया गया है। अब यह बैठक प्रत्येक मंगलवार के स्थान पर हर सोमवार को प्रातः 10:30 बजे जिला कलेक्टरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत ने समस्त कार्यालयों एवं विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर समय-सीमा की बैठक में व्यक्तिगत रूप से अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अधिकारी शासकीय कार्य अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से बैठक में उपस्थित नहीं हो पाता है, तो उसे बैठक से एक दिवस पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि अनुपस्थिति की स्थिति में विभाग की ओर से ऐसे अधिकारी को प्रतिनिधि के रूप में बैठक में भेजा जाए, जिसे विभागीय कार्यों की सम्पूर्ण जानकारी हो।

जारी आदेश के अनुसार—

  • समस्त तहसीलदार एवं मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रथम एवं तृतीय सोमवार को आयोजित होने वाली समय-सीमा की बैठक में उपस्थित रहेंगे।
  • वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत द्वितीय एवं चतुर्थ सोमवार को आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

प्रशासन का मानना है कि इस निर्णय से जिला स्तर पर योजनाओं की निगरानी, विभागीय समन्वय और जनहित से जुड़े प्रकरणों के निपटारे में अधिक प्रभावशीलता आएगी।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47