रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं अखिल भारतीय संत समिति, छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष आचार्य राकेश ने सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह मुलाकात प्रदेश में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सनातन विचारधारा के प्रचार–प्रसार की दिशा में अत्यंत सार्थक और भावपूर्ण रही।
बैठक के दौरान सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनजागरूकता से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। इस भेंट को भाजपा संगठन और संत समाज के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।










