Advertisement

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में 5 करोड़ का बिना टेंडर काम, भूपेश बघेल का आरोप—“भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा आयोजन”

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रस्तावित राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस आयोजन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को बालोद पहुंचे भूपेश बघेल ने कहा कि यह जंबूरी कार्यक्रम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है और वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार की आकंठ में डूबी हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि बालोद जिले के मालीघोरी में 9 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के नाम पर 5 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के पहले ही करा दिए गए, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन ने पारदर्शिता को पूरी तरह दरकिनार कर दिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भूपेश बघेल ने बताया कि इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) और ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच होती है तो कई बड़े नाम सामने आएंगे।

कांग्रेस ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकारी आयोजनों के नाम पर जनता के पैसे का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47