Advertisement

मध्य प्रदेश में 29,278 करोड़ की 45 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा, अटल प्रोग्रेस-वे पर अहम चर्चा

नई दिल्ली। भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मध्य प्रदेश में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ₹29,278 करोड़ की लागत से 1,832 किलोमीटर लंबाई की 45 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक के दौरान 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे ‘अटल प्रोग्रेस-वे (चंबल एक्सप्रेसवे)’ के एलाइनमेंट को लेकर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति को सभी हितधारकों के साथ एक मंच पर रखकर संवाद को आगे बढ़ाने और समन्वित समीक्षा के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप, बेहतर कनेक्टिविटी और तेज़ अवसंरचना विकास के माध्यम से विकास को जन-जन तक पहुँचाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें समन्वय के साथ निरंतर कार्य कर रही हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47