Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट को बताया गलत, कहा—जामनगर रिफाइनरी में रूसी तेल की कोई खेप नहीं

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट को बताया गलत, कहा—जामनगर रिफाइनरी में रूसी तेल की कोई खेप नहीं

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) ने ब्लूमबर्ग की एक समाचार रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए उसे पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि “रूसी तेल से लदे तीन जहाज़ रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की जामनगर रिफाइनरी की ओर जा रहे हैं”, जिसे कंपनी ने स्पष्ट रूप से असत्य करार दिया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि पिछले लगभग तीन सप्ताह में जामनगर रिफाइनरी को रूसी तेल की कोई भी खेप प्राप्त नहीं हुई है, और जनवरी महीने में किसी भी रूसी कच्चे तेल की डिलीवरी की कोई अपेक्षा नहीं है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कंपनी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि खुद को निष्पक्ष पत्रकारिता के अग्रदूत बताने वाले कुछ मीडिया संस्थानों ने रिलायंस द्वारा रूसी तेल नहीं खरीदने के स्पष्ट खंडन को नजरअंदाज किया और ऐसी गलत रिपोर्ट प्रकाशित की, जिससे कंपनी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने इस प्रकार की रिपोर्टिंग पर गहरी नाराज़गी जताते हुए कहा कि तथ्यों की अनदेखी कर प्रकाशित की गई खबरें न केवल भ्रामक हैं, बल्कि जिम्मेदार पत्रकारिता के सिद्धांतों के भी विपरीत हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47