Advertisement

सरगुजा पुलिस की बड़ी अपील: सूबेदार/उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2024 में दलालों से रहें सावधान

अंबिकापुर/सरगुजा// सूबेदार/उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर चयन परीक्षा 2024 की भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरगुजा पुलिस ने अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपील जारी की है। पुलिस के अनुसार भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण 06 जनवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता का पालन किया जाता है। किसी भी अभ्यर्थी को भर्ती के नाम पर किसी भी प्रकार के लालच, झांसे या प्रलोभन में नहीं आना चाहिए

पुलिस ने चेतावनी दी है कि नौकरी दिलाने के नाम पर रकम देना और लेना दोनों ही कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में शामिल दलाल, असामाजिक तत्व या बिचौलिए अभ्यर्थियों को गुमराह कर सकते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और कानूनी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

सरगुजा पुलिस ने कहा है कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को भर्ती के नाम पर दलाली, पैसों की मांग या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देना अनिवार्य है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


पुलिस की अपील (महत्वपूर्ण)

भर्ती के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें
दलालों और असामाजिक तत्वों से सावधान रहें
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है

यदि किसी प्रकार की जानकारी या शिकायत हो, तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें👇

मोबाइल नंबर

  • 9479193502 – एएसपी, सरगुजा
  • 9479193503 – सीएसपी, सरगुजा
  • 7000016151 – डीएसपी, अजाक, सरगुजा

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05