Advertisement

जंबूरी 2026 में भ्रष्टाचार का आरोप: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने EOW में की शिकायत, मंत्री गजेंद्र यादव पर FIR की मांग

रायपुर/06 जनवरी 2026// राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम जंबूरी 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आज कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसीबी/ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचकर जंबूरी 2026 के टेंडर आबंटन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

पीसीसी महामंत्री सुबोध हरितवाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जंबूरी 2026 कार्यक्रम में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 09 जनवरी 2026 से बालोद जिले में आयोजित होना प्रस्तावित है, लेकिन इसके टेंडर प्रक्रिया में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है।

सुबोध हरितवाल ने बताया कि जंबूरी 2026 का टेंडर पहले 20 दिसंबर 2025 को खुलना था, जिसे गलत तरीके से रद्द कर दिया गया। इसके बाद महज 10 दिनों के भीतर नया टेंडर जारी किया गया। हैरानी की बात यह है कि 03 जनवरी 2026 को टेंडर खुलने की अंतिम तारीख होने के बावजूद टेंडर अब तक नहीं खोला गया, जबकि बालोद में आयोजन से जुड़े कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर करोड़ों रुपये का काम पहले ही कर दिया गया, लेकिन अब तक कोई वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुआ है। यह अपने आप में गंभीर मामला है और यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में संबंधित व्यापारी द्वारा काम कराया गया है।

पीसीसी महामंत्री ने सवाल उठाया कि क्या टेंडर खुलने से पहले काम पूरा कर देना भ्रष्टाचार की ओर इशारा नहीं करता? इसी आधार पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री गजेंद्र यादव सहित इस मामले में शामिल सभी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की FIR दर्ज करने की मांग की है।

कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जंबूरी 2026 आयोजन को तत्काल रद्द करने की भी मांग की है।


प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेता

इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे —

  • पीसीसी महामंत्री सुबोध हरितवाल
  • महामंत्री कन्हैया अग्रवाल
  • शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन
  • पूर्व महापौर प्रमोद दुबे
  • एजाज ढेबर
  • नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी
  • प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा
  • अजीत कुकरेजा
  • प्रभजोत सिंह लाड़ी
  • अमित तिवारी
  • मो. सिद्धिक
  • नरेश गढ़पाल
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47