Advertisement

दूषित पानी पर अखिलेश यादव का हमला: ‘भाजपा के ट्रिपल इंजन से जनता की ज़िंदगी खतरे में’

लखनऊ/06 जनवरी 2026।समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंदौर के बाद गुजरात की राजधानी गांधीनगर में पीने के दूषित पानी से सैकड़ों लोगों के बीमार होने की घटनाओं को लेकर भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने इसे भाजपा के तथाकथित ‘ट्रिपल इंजन मॉडल’ की विफलता करार दिया है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा नगर पालिका तक संभालने में सक्षम नहीं है, ऐसे में प्रदेश और देश को संभालने का दावा खोखला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है और पानी जैसी बुनियादी जरूरत में भी जनता के साथ छल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से जिनकी आँख का पानी मर गया हो, वही पानी से ऐसा छल कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार के बोझ से पानी की टंकियों के गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि आज जनता के बीच ‘जल से जीवन है’ की जगह ‘जल से जीवन को खतरा है’ यह नारा प्रचलित हो गया है। उन्होंने इंदौर मामले में भाजपा द्वारा दिए जा रहे पुराने बस्ती के तर्क पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुजरात की राजधानी गांधीनगर में तो स्मार्ट सिटी योजना के तहत नई पाइपलाइन बिछाई गई है, वहां अब भाजपा क्या बहाना बनाएगी।

उन्होंने जनता की भावना का हवाला देते हुए कहा—
“अगर यही है गुजरात के विकास का मॉडल, तो न भाजपा चाहिए और न उनका विकास मॉडल। भाजपा जाए, तभी जीवन बच पाएगा।”

अपने बयान के अंत में अखिलेश यादव ने कहा—
“देश कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।”

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद भाजपा शासित राज्यों में पेयजल व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर सियासी बहस तेज होने की संभावना जताई जा रही है। विपक्ष इसे सरकार की प्रशासनिक विफलता बता रहा है, जबकि भाजपा की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47