Advertisement

सरगुजा में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू, 341 पदों के लिए दस्तावेज जांच और शारीरिक मापजोख

अंबिकापुर, 06 जनवरी 2026| छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 341 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक चरण में दस्तावेज़ जांच एवं शारीरिक मापजोख की प्रक्रिया आज से पुलिस लाइन ग्राउंड, अंबिकापुर में शुरू हो गई है।

सरगुजा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज के लिए 750 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 427 अभ्यर्थी प्रारंभिक चरण की प्रक्रिया में शामिल हुए। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सरगुजा पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भर्ती के नाम पर किसी भी प्रकार के लालच, प्रलोभन या दलालों के झांसे में न आएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नौकरी के लिए रकम देना या लेना दोनों ही कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता बरती जा रही है। अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि भर्ती से संबंधित किसी भी भ्रामक सूचना से सावधान रहें और किसी भी असामाजिक तत्व को पैसा न दें।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47