Advertisement

Gujarat Jan Aakrosh Yatra: दाहोद में जन आक्रोश यात्रा के दूसरे चरण का समापन, कांग्रेस नेताओं का सरकार पर हमला

Gujarat Jan Aakrosh Yatra: दाहोद में जन आक्रोश यात्रा के दूसरे चरण का समापन, कांग्रेस नेताओं का सरकार पर हमला

गुजरात के दाहोद में आज कांग्रेस की ‘जन आक्रोश यात्रा’ के द्वितीय चरण का समापन हुआ। 20 तारीख से जारी इस यात्रा के समापन अवसर पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

जनसभा को कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक, गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने अपने संबोधन में राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, आदिवासी अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर आदिवासी नेता एवं पूर्व विधायक महेशभाई बसावा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसे पार्टी ने आदिवासी क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलने के संकेत के रूप में बताया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता गुस्से में है और खुलकर अपना आक्रोश सामने रख रही है। नेताओं ने दावा किया कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में गुजरात में राजनीतिक परिवर्तन का शंखनाद साफ सुनाई देगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47