Advertisement

अंबिकापुर जिले में हर माह 7 तारीख को चावल उत्सव, रोजगार व आवास दिवस का आयोजन

हर माह की 7 तारीख को जिले में चावल उत्सव, रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को आवास पूर्ण करने हेतु किया गया प्रोत्साहित

अंबिकापुर, 07 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल उत्सव, रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अंबिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत लब्जी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्धारित समय-सीमा में निर्माण सुनिश्चित करना तथा हितग्राहियों को योजना के प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान आवास निर्माण में आ रही समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।

जनपद पंचायत सीईओ राजेश सेंगर द्वारा ग्राम पंचायत में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों के हितग्राहियों की सूची का वाचन कराया गया। साथ ही हितग्राहियों को अपने आवास निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। जिन हितग्राहियों ने 90 दिवस के भीतर अथवा अत्यंत शीघ्रता से आवास निर्माण पूर्ण किया, उन्हें सम्मानित भी किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत किस्त भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई। जिन हितग्राहियों का केवाईसी लंबित पाया गया, उनका केवाईसी पूर्ण कराते हुए निर्धारित प्रगति के अनुसार 7 दिवस के भीतर लंबित किश्तों के भुगतान के निर्देश दिए गए। साथ ही नरेगा के अंतर्गत 90 दिवस की अकुशल मजदूरी भुगतान की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

आवास निर्माण के दौरान आ रही स्थानीय, तकनीकी एवं सामग्री संबंधी बाधाओं पर हितग्राहियों से संवाद कर समाधान किया गया। निर्माण सामग्री, राजमिस्त्री एवं सेंटिंग प्लेट की उपलब्धता से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु स्व सहायता समूहों सहित सभी संबंधित पक्षों के साथ सामूहिक चर्चा आयोजित की गई।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के टोल-फ्री नंबर 1800-233-1290 की जानकारी देते हुए हितग्राहियों को योजना से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क करने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47