
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से की सौजन्य भेंट
गोवा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से सौजन्य मुलाकात की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आपसी सहयोग और साझा हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से की सौजन्य भेंट
आपसी सहयोग और साझा हितों पर हुई आत्मीय चर्चा
रायपुर /09 जनवरी 2026| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा प्रवास के दौरान आज गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच राज्यों के आपसी सहयोग, विकास से जुड़े साझा हितों और प्रशासनिक अनुभवों को लेकर आत्मीय चर्चा हुई।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय, पर्यटन, संस्कृति और विकासात्मक विषयों पर विचार साझा किए। यह मुलाकात दोनों राज्यों के बीच सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विभिन्न राज्यों के बीच आपसी संवाद और अनुभवों का आदान–प्रदान सुशासन और विकास को नई दिशा देने में सहायक होता है।












