छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्षों की सूची सार्वजनिक की है। सभी नए अध्यक्षों को पार्टी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की रीति-नीति का पालन करते हुए जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाएँगे और संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।
भूपेश बघेल ने नवनियुक्त अध्यक्षों के सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।












