Advertisement

कलेक्टर अजीत वसंत का उदयपुर दौरा, स्वास्थ्य केंद्र, धान खरीदी केंद्र और विद्यालयों का निरीक्षण

कलेक्टर अजीत वसंत ने उदयपुर विकासखंड का किया दौरा

स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय, आंगनबाड़ी, तहसील कार्यालय और धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

अंबिकापुर | 16 जनवरी 2026 |कलेक्टर अजीत वसंत ने शुक्रवार को उदयपुर विकासखंड का दौरा कर विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर, धान खरीदी केंद्र डांडगांव, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, जनपद पंचायत सीईओ श्री वेदप्रकाश गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर का औचक निरीक्षण

कलेक्टर वसंत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि आधार आधारित ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के अनुसार सभी अधिकारी-कर्मचारी नियमित उपस्थिति दर्ज करें तथा शासन द्वारा निर्धारित समय में ड्यूटी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यालय में अधिकारियों की उपस्थिति से आम नागरिकों को समय पर उपचार मिल सकेगा। कलेक्टर ने जननी सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को समय पर प्रोत्साहन राशि भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोषण एवं पुनर्वास केंद्र (NRC) के शीघ्र संचालन हेतु कार्ययोजना तैयार करने, अस्पताल में दंत चिकित्सा सेवा शुरू करने, सभी निर्धारित लैब जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं भर्ती मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि डीएमएफ मद से चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती शीघ्र की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धान खरीदी केंद्र डांडगांव का निरीक्षण

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र डांडगांव पहुंचकर टोकन व्यवस्था, धान उठाव, बारदाना उपलब्धता, तौल प्रक्रिया, डीओ एवं रकबा समर्पण सहित संपूर्ण खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने किसानों से सीधे बातचीत कर व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।


एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण

दौरे के दौरान कलेक्टर वसंत ने एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं नायब तहसीलदार कार्यालय उदयपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विवादित एवं अविवादित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, फौती, आरबीसी 6-4, जाति, आय एवं निवास प्रमाणपत्र से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।


विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

कलेक्टर ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला फुलचुहि का निरीक्षण कर शैक्षणिक सुविधाओं, कक्षाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इसके पश्चात उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र हरिजनपारा का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, कुपोषित बच्चों की संख्या एवं दिए जा रहे पौष्टिक आहार की जानकारी ली। उन्होंने गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर एनआरसी भेजने, तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47