Advertisement

खड़गे जी के निवास पर असम को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन और रणनीति पर मंथन

खड़गे जी के निवास पर असम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, संगठन सशक्तिकरण और राजनीतिक दिशा पर मंथन

रायपुर।पूर्व संसदीय सचिव एवं रायपुर लोकसभा से छाया सांसद विकास उपाध्याय ने बताया कि असम के लिए नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक के साथ माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में असम की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

विकास उपाध्याय ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य असम में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना तथा आने वाले समय के लिए प्रभावी राजनीतिक रणनीति तय करना रहा। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कैसे पार्टी को आम जनता से और मजबूत तरीके से जोड़ा जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में के. सी. वेणुगोपाल जी, जितेंद्र सिंह जी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, बंधु तिर्की, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई जी, सीएलपी नेता देबब्रत सैकिया जी एवं माननीय सांसद रकीबुल हुसैन जी शामिल हुए।

बैठक के दौरान संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कांग्रेस की पकड़ को सशक्त बनाने और असम की राजनीतिक दिशा को लेकर दीर्घकालिक रणनीति पर गहन चर्चा की गई। नेताओं ने एकजुट होकर असम में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए समन्वित प्रयास करने पर सहमति जताई।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47