Advertisement

अम्बिकापुर–सीतापुर में सड़कों के सुधार को मंजूरी, 44.82 करोड़ की ओटीआई योजना स्वीकृत

अम्बिकापुर–सीतापुर शहरी मार्गों के सुधार को मिली मंजूरी, 44.82 करोड़ की वन टाईम इम्प्रूवमेंट योजना स्वीकृत

अम्बिकापुर, 18 जनवरी 2026 | जिला संवाददाता |शहरी यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अम्बिकापुर एवं सीतापुर शहरी क्षेत्र में प्रमुख मार्गों के तत्काल सुधार एवं मजबूतीकरण हेतु वन टाईम इम्प्रूवमेंट (ओटीआई) योजना के अंतर्गत कार्यों को मंजूरी दी गई है।

लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारी ने बताया कि परियोजना के तहत अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास से गांधी चौक होते हुए देवीगंज रोड, सदर रोड से खरसिया चौक तक डामरीकरण तथा खरसिया चौक से दरिमा मोड़ तक सीसी रोड निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही मार्ग के मध्य दो पुलियों का निर्माण भी प्रस्तावित है।

वर्तमान में सिलफिली, अम्बिकापुर, सीतापुर, पत्थलगांव, कांसाबेल एवं कुनकुरी के शहरी भागों में बीटी पैच रिपेयर के माध्यम से सड़क मरम्मत कार्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, रायपुर की नवीन परियोजना एसटीएमसी के अंतर्गत कराया जा रहा है। इसके लिए कुल 7.24 करोड़ रुपये की निविदा स्वीकृत की गई है, जिसमें से 5.32 करोड़ रुपये की राशि से आगामी 12 माह तक शहरी सड़कों का संधारण किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रकाशित समाचार दिनांक 15 जनवरी 2026 के अनुसार देवीगंज रोड में संधारण कार्य कराया गया था। दिनांक 19 दिसंबर 2025 की घटना के पश्चात ठेकेदार को दिन के समय मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में सिलफिली में पैच रिपेयर पूर्ण होने के बाद अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में शेष एवं नव-निर्मित पॉटहोल्स की मरम्मत कराई जाएगी।

यह भी स्पष्ट किया गया कि संबंधित संभाग में समस्त कार्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की स्वीकृति के अंतर्गत किए जाते हैं। राज्य अथवा केंद्रीय मद से अतिरिक्त राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण अन्य मदों से कार्य कराना संभव नहीं है।

इसी क्रम में अम्बिकापुर–सीतापुर शहरी भाग के स्थायी मजबूतीकरण के लिए ओटीआई योजना अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें अम्बिकापुर शहरी भाग कि.मी. 375.600 से 385.700 तक (10.10 कि.मी.) तथा सीतापुर शहरी भाग कि.मी. 433.850 से 437.670 तक (3.82 कि.मी.) लंबाई शामिल है।

इस परियोजना की कुल लागत 44.82 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति 17 अक्टूबर 2025 को प्राप्त हुई। कार्य हेतु 41.99 करोड़ रुपये की निविदा आमंत्रित की गई है, जिसकी निविदा तिथि 21 जनवरी 2026 निर्धारित है।

इन कार्यों के पूर्ण होने से शहरी मार्गों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिकों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47