Advertisement

मनरेगा बचाओ संग्राम: बिलासपुर के जोरापारा में कांग्रेस की पंचायत जनसंपर्क यात्रा, टीएस सिंहदेव और दीपक बैज हुए शामिल

बिलासपुर,प्रदेश में मनरेगा को लेकर बढ़ते संकट और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत आज बिलासपुर जिले के ग्राम जोरापारा में पंचायत जनसंपर्क यात्रा का आयोजन किया गया। इस जनसंपर्क पदयात्रा में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के साथ भाग लिया।

टी.एस. सिंहदेव ने इस अवसर पर कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की उपेक्षा और बजट कटौती के कारण मनरेगा कमजोर हो रही है, जिसका सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार पर पड़ रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने मजदूरी भुगतान में देरी, काम की कमी और जॉब कार्ड से जुड़ी परेशानियों को प्रमुख मुद्दे के रूप में सामने रखा।

इस पंचायत जनसंपर्क यात्रा में भिलाई विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहेरिया, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, बिलासपुर शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक मनरेगा को मजबूत नहीं किया जाएगा और ग्रामीणों को उनका हक नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार पर मनरेगा के लिए पर्याप्त बजट और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का दबाव बनाने का संकल्प लिया गया।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47