Advertisement

अंबिकापुर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, हानिकारक तेल और 250 समोसे नष्ट

अंबिकापुर में खाद्य प्रतिष्ठानों में तेल और स्वच्छता की सघन जांच, हानिकारक तेल और खाद्य पदार्थ नष्ट

अंबिकापुर, 24 जनवरी 2026/कलेक्टर अजीत वसंत के आदेश एवं अपर कलेक्टर सुनील नायक के निर्देशानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों में उपयोग हो रहे खाद्य तेल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा शहर में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान भारत माता चौक स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में तेल रिफ्रेक्टोमीटर से खाद्य तेल का घनत्व मापा गया, जिसमें घनत्व 35 मानक पाया गया, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। मौके पर लगभग 22 लीटर हानिकारक तेल और उसी तेल से बनाए गए 250 समोसे नष्ट कराए गए। इसके अलावा होटल परिसर में काकरोच पाए जाने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके बाद टीम ने रिंग रोड स्थित होटल आरजू का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों का पृथक भंडारण नहीं पाया गया। काबुली चना, पनीर और हरी चटनी को एक ही डीप फ्रीजर में चिकन एवं मटन के साथ रखा गया था। साथ ही होटल की रसोई में बड़ी संख्या में काकरोच पाए गए, जो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के उल्लंघन में आता है।

गंभीर लापरवाही को देखते हुए दोनों होटल संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सभी खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

इस कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम के सदस्य लक्ष्मीकांत यादव, टुलेश्वर सिंह और प्यारे लाल (नगर सैनिक, बैच क्रमांक 451) उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47