Advertisement

Ambikapur News: जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न, विभागीय कार्यों की समीक्षा

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

विभागीय कार्यों की समीक्षा, एजेंडावार हुई विस्तृत चर्चा

अंबिकापुर, 30 जनवरी 2026। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा एजेंडावार चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा सिंह, उप संचालक पंचायत श्रीमती ऋतु साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

धान खरीदी, वन कार्य और मुआवजा प्रकरणों की समीक्षा

बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में संचालित धान खरीदी कार्य, वन विकास निगम द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों तथा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मुआवजा प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली गई।

राजस्व, सिंचाई और कृषि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

बैठक में 02 वर्ष से अधिक सेवावधि वाले पटवारियों की पदस्थापना, फौती नामांतरण प्रकरणों, जिले के समस्त नहरों एवं बांधों की सफाई, तथा लंबित मुआवजा प्रकरणों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही मछली पालन हेतु निविदित/ठेका तालाबों, रबी फसल में बीज वितरण एवं विभागीय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पशुपालन, जल जीवन मिशन और उद्योग विभाग

विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पशु वितरण एवं टीकाकरण की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जल जीवन मिशन के तहत नल-जल प्रदाय की वर्तमान स्थिति, उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्ध सब्सिडी तथा लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी भी ली गई।

क्रेडा, शिक्षा और महिला बाल विकास की समीक्षा

क्रेडा विभाग के अंतर्गत सोलर उपकरणों के वितरण एवं संपूर्ण सोलर पैनल मरम्मत से संबंधित कार्यों की जानकारी ली गई।
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शालाओं में बच्चों को पोषण आहार के रूप में चना वितरण की समीक्षा की गई।

वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की समस्त योजनाओं तथा निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

आश्रम-छात्रावास, सड़क और स्वास्थ्य सेवाएं

बैठक में आश्रमों एवं छात्रावासों में कलेक्टर दर पर कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी ली गई।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़कों की मरम्मत कार्यों पर चर्चा की गई।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित जन औषधि केंद्रों की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

अन्य विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा

सामान्य सभा की बैठक में अन्य विभागीय विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57