Advertisement

PM Janman Awas: कलेक्टर की अध्यक्षता में जनमन आवास एम्बेसडरों की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में जनमन आवास एम्बेसडरों की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

पीएम जनमन आवास पूर्ण कराने एवं पीवीटीजी समुदाय को योजनाओं से जोड़ने में एम्बेसडरों की अहम भूमिका : कलेक्टर अजीत वसंत

समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने लोगों को करें जागरूक – कलेक्टर

पीएम जनमन आवास प्रगति हेतु 69 पहाड़ी कोरवा एम्बेसडर चयनित, 7 उत्कृष्ट एम्बेसडर सम्मानित

अंबिकापुर, 30 जनवरी 2026।कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में गुरुवार को विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के जनमन आवास एम्बेसडरों हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल, संबंधित विभागीय अधिकारी, पहाड़ी कोरवा एम्बेसडर, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

पीएम जनमन आवास पूर्ण कराने में निभाएं सक्रिय भूमिका

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर वसंत ने कहा कि एम्बेसडर अपने समाज के प्रतिनिधि हैं और उनकी जिम्मेदारी है कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति अपने समुदाय को जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि जिन हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जनमन आवास स्वीकृत हुए हैं, उन्हें प्रेरित कर मार्च 2026 तक सभी आवास पूर्ण कराना प्राथमिक लक्ष्य है। आवास निर्माण के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या हो, तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं।

कलेक्टर ने कहा कि पीएम जनमन योजनांतर्गत मिलने वाले अन्य लाभों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सरपंचों से कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में सरपंचों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

शिक्षा और रोजगार पर विशेष जोर

कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि पीवीटीजी समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने अपील की कि समाज के बच्चे कम से कम 12वीं तक की पढ़ाई अवश्य पूरी करें। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि 12वीं उत्तीर्ण युवाओं को शासकीय संस्थानों में नियोजन के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चुनौती

कलेक्टर ने कहा कि पीवीटीजी समाज की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक नशे की बढ़ती प्रवृत्ति है। इसे जड़ से समाप्त करने के लिए समाज को स्वयं आगे आना होगा।
उन्होंने सभी एम्बेसडरों से अपील की कि वे नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करें, आपसी संवाद और सामूहिक प्रयास से ही समाज की प्रगति संभव है।

69 पहाड़ी कोरवा एम्बेसडर चयनित

कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल ने बताया कि जिले में पीएम जनमन आवास योजना की प्रगति के लिए 69 पहाड़ी कोरवा आवास एम्बेसडरों का चयन किया गया है। ये एम्बेसडर हितग्राहियों को आवास निर्माण पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 एम्बेसडर सम्मानित

कार्यशाला के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 एम्बेसडरों को कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित एम्बेसडर इस प्रकार हैं—

  • जनपद पंचायत अंबिकापुर, ग्राम पंचायत मलगवांखुर्द –  मोहन
  • जनपद पंचायत बतौली, ग्राम पंचायत करदना (पारा सुगाआमा) – भोला राम
  • जनपद पंचायत लुण्ड्रा, ग्राम पंचायत लालमाटी (पारा महादेवडुगु) –  चन्द्रदेव
  • जनपद पंचायत लखनपुर, ग्राम पंचायत रेम्हला (पारा कुडुवा) – संजय कोरवा
  • जनपद पंचायत मैनपाट, ग्राम पंचायत पीड़िया (पारा डोराघाट) –  बोधन
  • जनपद पंचायत सीतापुर, ग्राम पंचायत देवगढ़ – दुहन कोरवा
  • जनपद पंचायत उदयपुर, ग्राम पंचायत केसमा (पारा वनकेसमा) – रोशन गुप्ता

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05