
सूरज सेटी अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र का सहप्रभारी नियुक्त
गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के 90 विधानसभा में प्रदेश युवा मोर्चा पदाधिकारियों की विधानसभा प्रभारी व सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू भाजपा व पवन साय संगठन महामंत्री भाजपा विजय शर्मा प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ की सहमति से युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के सहमति से विश्रामपुर के युवा नेता सूरज सेठी को अंबिकापुर विधानसभा का सह प्रभारी बनाया गया है।
सूरज सेटी वर्तमान में सुरजपुर जिला के उपाध्यक्ष का दायित्व भी निभाया है पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य ,मंडल अध्यक्ष ,नगर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष जैसे छोटे से दायित्व कार्यकर्ता से आज कहीं न कहीं लगन और मेहनत से प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो सेटी पर विश्वास जताया है।










