Advertisement

आज की मुख्य गतिविधियां: राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर बजट 2026 तक, जानिए देश की बड़ी घटनाएं

नई दिल्ली।देश में आज राजनीति, विज्ञान, शिक्षा, रक्षा और बजट से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। प्रमुख गतिविधियां इस प्रकार हैं—

राष्ट्रपति का शिलान्यास कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के बालांगीर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे विश्वविद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास का शिलान्यास भी करेंगी।

विज्ञान एवं तकनीक पर अंतरराष्ट्रीय संवाद

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक इंडो-डच इनोवेशन मिशन इनोवेटिव कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में नवाचार और तकनीकी सहयोग पर चर्चा होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बजट 2026 पर युवा संवाद

युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा केंद्रीय बजट 2026 को लेकर आयोजित युवा बजट क्विज़ की ऑनलाइन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को “माय भारत बजट क्विज़ 2026” का परिणाम घोषित किया जाएगा।

 सिंगापुर एयरशो 2026 में भारतीय वायुसेना

भारतीय वायुसेना सिंगापुर में आयोजित होने वाले सिंगापुर एयरशो 2026 में अपनी हवाई क्षमताओं और तकनीकी ताकत का प्रदर्शन करेगी।

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान खुलेगा

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। लोग निर्धारित समय के अनुसार उद्यान भ्रमण कर सकेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47