Advertisement

बलरामपुर: अंर्त्तरवनमण्डलीय बैठक में वन संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर चर्चा

बलरामपुर: वनमण्डल कार्यालय में अंर्त्तरवनमण्डलीय बैठक, वन संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर चर्चा

बलरामपुर/03 फरवरी 2026 – वनमण्डल कार्यालय बलरामपुर में वनमण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी की अध्यक्षता में अंर्त्तरवनमण्डलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतरराज्यीय समन्वय स्थापित कर वन संरक्षण एवं संवर्धन, मानव-वन्यजीव द्वंद, अवैध वनोपज परिवहन और अवैध वन्यप्राणी शिकार को न्यूनतम करना तथा हाथियों के बढ़ते विचरण से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही क्षति और मानव-हाथी संघर्ष के दुष्परिणामों पर गहन चर्चा करना था।

बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में वन्यजीव गतिविधियों और अवैध तस्करी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए राज्यीय सीमाओं के पार सहयोग और साझा रणनीति की आवश्यकता है। इस दौरान सूचना आदान-प्रदान प्रणाली को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी

  • उप निदेशक, पलामू टाइगर प्रोजेक्ट उत्तरी प्रमंडल, मेदनीनगर, झारखंड – प्रजेश कांत जेना
  • आरएफओ – अजय कुमार टोप्पो
  • फील्ड बायोलॉजिस्ट (पीआईआर) – तापस कर्मकार
  • जीआईएस एक्सपर्ट – मनीष कुमार बक्शी
  • आईबीओ – श्रवण कुमार गुप्ता, रजनीश कुमार सिंह
  • एसबीओ – सत्यनारायण उरांव, देवपाल भगत
  • डीजिटल मेनेजर – अमन कुमार
  • ग्रासलैंड एक्सपर्ट – अभय कुमार
  • वेटनरी सर्जन – डॉ. सुनिल कुमार
  • उप वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर – अनिल कुमार सिंह
  • आरएफओ – निखिल सक्सेना
  • अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी

बैठक के दौरान सभी अधिकारियों ने वन संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन के लिए भविष्य में लागू किए जाने वाले रणनीतिक उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47