Advertisement

धान खरीदी दो दिन बढ़ी: भूपेश बघेल ने CM साय का जताया आभार, कहा—एक-एक दाना खरीदा जाए

रायपुर।छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर किसानों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की अवधि दो दिन और बढ़ाने की घोषणा की है, ताकि बचे हुए किसान भी अपना धान बेच सकें। इस फैसले पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि आज ही उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर समय बढ़ाने का अनुरोध किया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि इस निर्णय के लिए वे मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदा जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि धान खरीदी में आंकड़ों की बाजीगरी या किसी भी तरह की गड़बड़ी हुई, तो कांग्रेस फिर से मुखर होकर आवाज उठाएगी।

धान खरीदी की अवधि बढ़ने से उन किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो किसी कारणवश अब तक अपनी फसल नहीं बेच पाए थे। वहीं, इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी निगाहें भी टिकी हुई हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47