Advertisement

नशा पुरुषों में कैंसर का सबसे बड़ा कारण, सरकार चलाए व्यापक अभियान: अखिलेश यादव

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कैंसर के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि पुरुषों में होने वाले लगभग 54 प्रतिशत कैंसर का कारण नशा है, तो सरकार को हर तरह के नशे के खिलाफ व्यापक और ईमानदार अभियान चलाना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए केवल प्रचार नहीं, बल्कि ऐसे विश्वसनीय और सच्चे लोगों को आगे लाना चाहिए, जो वास्तव में किसी भी तरह के नशे से दूर रहकर ईमानदारी से सफल हुए हों और जिनका पारिवारिक जीवन सुखी हो। ऐसे लोग समाज के लिए वास्तविक प्रेरणा बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि
“कैंसर से बचना, कैंसर से लड़ने से कहीं आसान है।”
सरकार को लोगों को यह समझाना होगा कि कैंसर के डर से नहीं, बल्कि कैंसर के कारणों से डरने की जरूरत है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समय रहते इलाज से कैंसर को हराया जा सकता है और कई प्रकार के कैंसर से बचाव के लिए चिकित्सकीय रूप से सिद्ध टीकाकरण उपलब्ध है। उन्होंने सरकार से निशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था करने की मांग की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

उन्होंने तंबाकू को कैंसर का सबसे बड़ा कारण बताते हुए कहा कि कुछ नशीले उत्पादों को झूठे तौर पर औषधीय गुणों वाला बताया जाता है, जबकि नशा आखिर नशा ही होता है। ऐसे भ्रमों से लोगों को बचाना बेहद जरूरी है।

अखिलेश यादव ने सुझाव दिया कि कैंसर से जंग जीत चुके ‘कैंसर सर्वाइवर्स’ को अस्पतालों में मरीजों से मिलवाया जाए, जिससे पीड़ितों में जीवन के प्रति आशा और सकारात्मक सोच विकसित हो।

उन्होंने यह भी कहा कि:

  • कैंसर की दवाएं पूरी तरह टैक्स फ्री होनी चाहिए
  • गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाए
  • उत्तर प्रदेश में स्थापित कैंसर इंस्टीट्यूट्स का राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर सही रखरखाव किया जाए
  • मंडलीय स्तर पर नए कैंसर इंस्टीट्यूट खोले जाएं और इसके लिए अतिरिक्त बजट दिया जाए

अखिलेश यादव ने अंत में ‘तम्बाकू से तौबा’ और ‘नशे का नाश’ नाम से जन-जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा—

“खुशहाल जीवन अपनाएं, नशे को न हाथ लगाएं।”

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05