Advertisement

सूरजपुर में सरगुजा ओलंपिक 2025-26 का विकासखंड स्तरीय शुभारंभ, जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं शुरू

सूरजपुर, 04 फरवरी 2026/जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में सरगुजा ओलंपिक 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरगुजा ओलंपिक छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का एक उत्कृष्ट मंच है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले को बेहतर खिलाड़ी अवश्य प्राप्त होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

आज स्टेडियम ग्राउंड, सूरजपुर में विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के प्रथम दिन जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष) के पंजीकृत बालक एवं बालिकाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने सभी निर्धारित खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वहीं आगामी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग (17 वर्ष से अधिक आयु) के पंजीकृत महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला प्रशासन ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक के आयोजन से जिले के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त अवसर प्राप्त होगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05