सूरजपुर में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू, देवीपुर में नशा मुक्त समाज का संदेश

सूरजपुर, 04 फरवरी 2026/संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, अम्बिकापुर के अंतर्गत संचालित एवं प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजपुर का विशेष सात दिवसीय ग्रामीण शिविर ग्राम पंचायत देवीपुर, विकासखंड सूरजपुर में 03 फरवरी 2026 से 09 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

शिविर का शुभारंभ 03 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत सरपंच अवध सिंह के मुख्य आतिथ्य, प्रमिला सिंह केराम के विशिष्ट आतिथ्य तथा विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार कुजूर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणापुरुष स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस वर्ष शिविर की थीम “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” निर्धारित की गई है। थीम के अनुरूप सात दिवसीय शिविर के दौरान ग्राम में नशा उन्मूलन कार्यक्रम, जन जागरूकता रैली, विभिन्न मोहल्लों में श्रमदान, शिक्षा का प्रचार-प्रसार, स्वच्छता जागरूकता, योग अभ्यास, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, मतदाता जागरूकता, टीकाकरण संबंधी प्रचार, बौद्धिक परिचर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं एनएसएस से जुड़ी खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

यह शिविर संस्था के प्राचार्य लेफ सिंह के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्था के व्याख्याता क्रास कुशवाहा, तुषार यादव, ग्राम पंचायत के पंचगण, प्राथमिक शाला देवीपुर के शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्रामीणजन एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश राजवाड़े द्वारा किया गया।