सूरजपुर, 04 फरवरी 2026/भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला सूरजपुर की समस्त तहसीलों एवं नगरीय निकायों में कुल 18 तकनीकी सहायक एवं 01 एम.टी.एस. (चतुर्थ श्रेणी) कार्मिक की एजेंसी के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्ति जनवरी 2026 से जून 2027 तक कुल 18 माह की अवधि के लिए की जानी है।
इस संबंध में इच्छुक पंजीकृत फर्मों, प्लेसमेंट एजेंसियों, लेबर सप्लायर, कॉन्ट्रैक्टर अथवा पंजीकृत एनजीओ से 13 फरवरी 2026 को अपरान्ह 3:00 बजे तक बंद लिफाफे में दर (निविदा) आमंत्रित की गई है।
प्राप्त निविदाओं को 13 फरवरी 2026 को शाम 4:00 बजे खोला जाएगा। निविदा से संबंधित शर्तें, प्रारूप एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.surajpur.gov.in तथा संबंधित कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।











