Advertisement

सूरजपुर के चैनपुर में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित

सूरजपुर, 04 फरवरी 2026/ब्लॉक भैयाथान के ग्राम पंचायत चैनपुर में यूनिसेफ एवं एग्रिकोन फाउंडेशन के सहयोग से युवोदय स्वयंसेवकों द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने आमजन को संदेश दिया कि लड़की की न्यूनतम वैधानिक विवाह आयु 18 वर्ष तथा लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम आयु में विवाह करना कानूनन अपराध है और यह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में भ्रमण कर जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया।

रैली में प्रतिभागियों द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध प्रभावी नारे लगाए गए, जिनमें प्रमुख रूप से —
“नोनी हा पढ़ही, तभे आगू बढ़ही”,
“घर में ज्ञान का दीप जलाएं, बाल विवाह मुक्त समाज बनाएं”,
“लड़की-लड़का की शादी कब, 18 और 21 वर्ष पूरे हों तब”,
“हम सबने ठाना है, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना है”,
“बंद हो, बंद हो – बाल विवाह बंद हो” शामिल रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस कार्यक्रम में यूनिसेफ के जिला समन्वयक हितेश निर्मलकर, ब्लॉक समन्वयक अक्सेन गुर्जर, ग्राम पंचायत चैनपुर से चयनित युवोदय स्वयंसेवक रमेश पैकरा, महेश पैकरा, शैलेन्द्र पैकरा, सीमा पैकरा, सावित्री पैकरा, प्रतिमा पैकरा, विक्की पैकरा एवं शिवकुमार पैकरा का सक्रिय योगदान रहा।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच लीलावती पैकरा, प्राथमिक शाला की शिक्षिकाएं, स्कूल के बच्चे, बिहान समूह की सदस्य नीता देवांगन, अन्य दीदियां तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ दिलाई गई।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47