Advertisement

चांदनी बिहारपुर कॉलेज में एनएसएस का नशा मुक्ति संदेश, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

सूरजपुर, 04 फरवरी 2026/शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित संध्या शिविर के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना रहा।

नशा मुक्ति पर आधारित इस नुक्कड़ नाटक में नायिका एम्बेसडर छात्रा रवीना साहू एवं एम्बेसडर छात्र शिवम तिवारी के साथ आशुतोष वेश, बृजेश यादव, अंकित पांडे, प्रेमा जायसवाल, आरती जायसवाल, विद्यावती सिंह, दीपिका सिंह, सरोज, राजकुमारी, राम केवल वेस, देवेंद्र, सीमा यादव, आरयोगी देव कुंवर, दिव्या, दीपक गुर्जर, हरिसागर सहित अन्य एनएसएस स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों में गहरी जागरूकता देखने को मिली।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जग प्रसाद सिंह एवं भगवंत गुर्जर उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में थारपाथर ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सफल बनाया।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47