Advertisement

मैनपाट महोत्सव 2026: कलेक्टर अजीत वसंत ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व आवागमन पर दिए निर्देश

मैनपाट महोत्सव 2026: कलेक्टर अजीत वसंत ने तैयारियों का लिया जायजा

सुरक्षा, आवागमन और मंच व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

अंबिकापुर, 04 फरवरी 2026/कलेक्टर अजीत वसंत ने बुधवार को मैनपाट पहुंचकर मैनपाट महोत्सव 2026 की तैयारियों का निरीक्षण किया। आगामी 13, 14 एवं 15 फरवरी को रोपाखार जलाशय के समीप आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर डोम निर्माण, मंच व्यवस्था, साज-सज्जा एवं ग्रीन रूम से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही हेलीपैड स्थल, मेला क्षेत्र तथा विभिन्न विभागों के स्टॉल स्थलों का भी अवलोकन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वीआईपी से लेकर आमजन तक की व्यवस्थाओं की समीक्षा

कलेक्टर ने मुख्य अतिथियों, वीआईपी, वीवीआईपी, मीडिया प्रतिनिधियों और आम दर्शकों के लिए की जा रही बैठक व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।
इसके अलावा रूट चार्ट, पार्किंग व्यवस्था, आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कड़ी सुरक्षा और सुगम आवागमन के निर्देश

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान आम नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और पूरे आयोजन में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सभी विभागों को तय समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि मैनपाट महोत्सव जिले की पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, एसडीएम रामसिंह ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47