Advertisement

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई: नवागांव खदान से दो चैन मशीनें जब्त

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

नवागांव रेत खदान से दो चैन माउंटेन मशीनें जब्त

जांजगीर-चांपा, 05 फरवरी 2026/कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम नवागांव स्थित रेत खदान क्षेत्र में जांच की गई। जांच के दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं लोडिंग में संलिप्त 02 चैन माउंटेन मशीनें मौके पर पाई गईं।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के समय मशीनों के चालक एवं मालिक मौके से फरार हो गए, जिसके चलते दोनों मशीनों को लावारिस अवस्था में जब्त कर सील कर दिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही नियमानुसार संबंधित वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने अवैध खनन में संलिप्त तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा है कि जिले में इस प्रकार की गतिविधियों पर शून्य सहनशीलता की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47