Advertisement

बजट 2026-27: आयुष्मान भारत को नई मजबूती, ₹9,500 करोड़ का आवंटन और 43 करोड़ लोगों को लाभ

बजट 2026-27: आयुष्मान भारत योजना को नई ताकत

₹9,500 करोड़ का आवंटन, 43 करोड़ लाभार्थियों को ₹5 लाख तक का सुरक्षा कवच

नई दिल्ली, 05 फरवरी 2026/केंद्रीय बजट 2026-27 में सरकार ने आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को और अधिक मजबूत बनाने की घोषणा की है। बजट में इस महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना के लिए ₹9,500 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे देश के करोड़ों जरूरतमंद परिवारों को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सकेगा।

भारतीय जनता पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 43 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रति परिवार ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों सहित अस्पताल में मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बजट में किए गए इस प्रावधान को सरकार ने स्वस्थ भारत की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। योजना का उद्देश्य गरीब, वंचित और मध्यम वर्गीय परिवारों को महंगे इलाज के आर्थिक बोझ से राहत देना और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है।

सरकार का कहना है कि आयुष्मान भारत योजना से न केवल आम नागरिकों को लाभ मिल रहा है, बल्कि सरकारी और निजी अस्पतालों के नेटवर्क के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता में भी सुधार हुआ है।

भाजपा के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का फोकस “इलाज, सुरक्षा और समावेशी स्वास्थ्य व्यवस्था” पर है, ताकि देश का हर नागरिक स्वस्थ रह सके और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57