Advertisement

Bastar Pandum 2026: अमित शाह होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि, जनजातीय समाज से करेंगे संवाद

जगदलपुर | 08 फरवरी 2026| शांत, समृद्ध और प्रगतिशील बस्तर की पहचान बन चुके ‘बस्तर पंडुम महोत्सव 2026’ के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह भव्य आयोजन 09 फरवरी 2026 को सुबह 11:45 बजे जगदलपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर अमित शाह बस्तर के जनजातीय बहनों-भाइयों से संवाद करेंगे और उनकी संस्कृति, परंपरा एवं जीवनशैली से रूबरू होंगे। बस्तर पंडुम महोत्सव जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम के दौरान बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, संगीत, वेशभूषा, शिल्पकला और खान-पान की झलक देखने को मिलेगी। यह महोत्सव न केवल सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य कर रहा है, बल्कि पर्यटन, स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा है।

प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा समापन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47