Advertisement

बलरामपुर में 10 से 12 फरवरी तक जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता, रामविचार नेताम करेंगे शुभारंभ

बलरामपुर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन, 10 फरवरी से होगी शुरुआत

बलरामपुर, 09 फरवरी 2026।जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल भावना के विकास के उद्देश्य से 10 फरवरी 2026 से सेजेस हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते सहित अनेक जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


जिलेभर के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम

जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, कराटे, तीरंदाजी, रस्साकस्सी सहित अन्य पारंपरिक खेलों में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


प्रतियोगिता का विस्तृत कार्यक्रम

10 फरवरी 2026:

  • कबड्डी, खो-खो (जूनियर एवं सीनियर – बालक, बालिका, महिला, पुरुष) – सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय खेल मैदान
  • बैडमिंटन, वॉलीबॉल – इंडोर पुलिस लाइन बलरामपुर
  • फुटबॉल (बालिका, महिला) – मिशन स्कूल के पास खेल मैदान

11 फरवरी 2026:

  • हॉकी, कुश्ती, कराटे – सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय खेल मैदान
  • बास्केटबॉल – एकलव्य विद्यालय भेलवाड़ीह
  • फुटबॉल (बालक, पुरुष) – कृषि विज्ञान केंद्र जाबर खेल मैदान

12 फरवरी 2026 (समापन):

  • एथलेटिक्स, तीरंदाजी (जूनियर एवं सीनियर) एवं रस्साकस्सी (सीनियर महिला वर्ग) – सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय खेल मैदान

खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह

जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन जिले में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाएगा।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47