Advertisement

बस्तर पंडुम बना सांस्कृतिक गौरव और विकास का प्रतीक, पीएम मोदी ने की सराहना

बस्तर पंडुम बना सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक, पीएम मोदी ने की जमकर सराहना

रायपुर/10 फरवरी 2026/ 7 से 9 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव ने जनजातीय संस्कृति, लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन कर देशभर का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि अब बस्तर की पहचान माओवाद और हिंसा नहीं, बल्कि संस्कृति, विकास और स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास से हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस उत्सव के दौरान बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का अद्भुत रूप देखने को मिला। उन्होंने इस आयोजन से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अब बस्तर बना विकास और आत्मविश्वास की पहचान: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पहले बस्तर का नाम आते ही माओवाद, हिंसा और पिछड़ेपन की छवि उभरती थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। आज बस्तर विकास, शांति और जनभागीदारी का प्रतीक बन रहा है। उन्होंने कामना की कि आने वाला समय शांति, प्रगति और सांस्कृतिक गौरव से परिपूर्ण हो।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अमित शाह बोले — बस्तर बन रहा विकसित भारत का ब्रांड एंबेसडर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद के भय और हिंसा से बाहर निकलकर बस्तर अब अपनी संस्कृति और धरोहरों को आगे बढ़ा रहा है और विकसित भारत का ब्रांड एंबेसडर बन रहा है।
उन्होंने जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनजातीय बहनों-भाइयों को पुरस्कार वितरित किए और उनसे संवाद किया।

सीएम विष्णुदेव साय — बस्तर गढ़ रहा नई पहचान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आपके दूरदर्शी मार्गदर्शन से बस्तर आज सांस्कृतिक गौरव और समावेशी विकास का सशक्त प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने कहा कि ‘बस्तर पंडुम’ जैसे आयोजन जनजातीय परंपराओं, लोक-संस्कृति और विरासत को सहेजने के साथ-साथ शांति, विश्वास और समावेशी प्रगति का संदेश देते हैं।
सीएम साय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बस्तर के जनजीवन में ऐतिहासिक सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

शांति, समृद्धि और विकास की नई राह पर बस्तर

सरकार के प्रयासों से बस्तर में सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है। बस्तर पंडुम जैसे आयोजन क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47