Advertisement

भूपेश बघेल का हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला, 500 करोड़ के मानहानि केस पर बोले – “ये डर अच्छा लगा”

हिमंत बिस्वा सरमा के 500 करोड़ के मानहानि केस पर भूपेश बघेल का तीखा पलटवार – “ये डर अच्छा लगा”

नई दिल्ली, 10 फरवरी 2026/असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हमला बोला।

भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में लिखा –
“‘बंटी’ और ‘बबली’ की लूट से असम की जनता त्रस्त है। असम के हर व्यक्ति पर 52 हजार रुपये से अधिक का कर्ज है। असम की जनता इस बार स्वर्गीय जुबीन गर्ग जी के असली हत्यारों को जेल भेजने के लिए वोट करेगी। ये डर अच्छा लगा…”

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

दरअसल, इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ कथित झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक आरोप लगाने के चलते 500 करोड़ रुपये का मानहानि केस दर्ज कराया है।

मुख्यमंत्री सरमा ने लिखा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और इससे उनकी छवि को गंभीर क्षति पहुंची है, इसलिए उन्होंने कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया है।

इस घटनाक्रम के बाद असम की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है। आगामी चुनावों से पहले यह विवाद राजनीतिक रूप से और तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05