Advertisement

बलरामपुर: साप्ताहिक समय-सीमा बैठक अब हर सोमवार, बैठक के बाद होगा कलेक्टर जनदर्शन

बलरामपुर में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक अब हर सोमवार, कलेक्टर जनदर्शन भी होगा आयोजित

बलरामपुर, 12 फरवरी 2026।सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए साप्ताहिक समय-सीमा बैठक के आयोजन में परिवर्तन किया गया है।

जारी निर्देशों के अनुसार अब संयुक्त जिला कार्यालय भवन, बलरामपुर के सभाकक्ष में आयोजित होने वाली समय-सीमा बैठक प्रत्येक मंगलवार के स्थान पर अब प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10:00 बजे आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने सभी विभाग प्रमुखों एवं जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभाग की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट एवं आवश्यक जानकारियों के साथ अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

समय-सीमा बैठक के बाद होगा कलेक्टर जनदर्शन

समय-सीमा बैठक के पश्चात कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

जनदर्शन कार्यक्रम में भी सभी जिला अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके और आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

प्रशासन द्वारा इस पहल को जनसुविधा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05